मंझनपुर। जिले के परिषदीय व मान्यता प्राप्त विद्यालयों में बच्चों को ड्रेस पहनकर लाने की कवायद तेज हो गई है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी छात्र-छात्राएं निर्धारित यूनिफॉर्म में ही विद्यालय आएं।
बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि यूनिफॉर्म के लिए बच्चों के माता-पिता के खाते में धनराशि भेजी गई है। इसके बाद भी लापरवाही की जा रही है। अब ऐसे बच्चों के माता-पिता को विद्यालय बुलाकर समझाने का प्रयास होगा। जिससे बच्चे ड्रेस में स्कूल गाए। उन्होंने कहा कि ड्रेस में रहने से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और एकरूपता की भावना विकसित होती है।