मंझनपु्र। जिले की आबोहवा बेहतर हुई है। लगातार किए जा रहे पौधरोपण से पांच वर्षों में जिले में हरियाली 1.15 फीसदी बढ़ गई है। जिले में करीब 33.50 वर्ग किमी वन क्षेत्र है। इसको बढ़ाने के लिए हर वर्ष जिला प्रशासन की ओर से पौधरोपण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने वर्ष 2020 से 2025 तक करीब 40.05 लाख पौधे लगवाए हैं। वन विभाग के एसडीओ गोविंद उत्तम के मुताबिक, पर्यावरण प्रदूषण से निपटने के लिए वर्ष दर वर्ष पौधों को रोपने की संख्या बढ़ाई जाती रही। पिछले पांच वर्ष लगवाए गए पौधों में 85 फीसदी जीवित हैं, जो अब वृक्ष बन चुके हैं। फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार जिले का वनावरण 1.15 फीसदी बढ़ा है।