फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
Efforts of gang rape by hostage to the teenager - फोटो : logo
विज्ञापन
किशोरी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

रिटायर्ड कलक्ट्रेटकर्मी के बेटे और उसके दो अज्ञात साथियों पर आरोप
पीड़िता की मां ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। नगर के पाश इलाके में रहने वाली एक किशोरी का शुक्रवार रात रिटायर्ड कलक्ट्रेटकर्मी के बेटे ने साथियों संग अपहरण कर लिया। इसके बाद बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। दरिंदे के सिर पर ईंट से हमला कर किसी तरह पीड़िता ने इज्जत बचाई। उसकी मां ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

मुख्यालय में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का आवास आसपास है। इसी के समीप एक परिवार रहता है। इस परिवार की 16 वर्षीय बेटी शुक्रवार रात घर के बाहर सो रही थी। इसी बीच एक रिटायर्ड कलक्ट्रेटकर्मी का बेटा अपने दो साथियों के साथ पहुंचा और कनपटी पर तमंचा सटाकर लड़की को उठा ले गए। कुछ दूर सुनसान स्थान पर ले जाने के बाद एक दरिंदा गाड़ी लाने की बात कहकर कहीं चला गया। जबकि कलक्ट्रेटकर्मी के बेटे व अन्य दरिंदे ने लड़की का हाथ-पांव बांध दिया। इसके बाद दोनों दुराचार की कोशिश करने लगे। इसी बीच पीड़िता का हाथ खुल गया। उसने ईंट से कलक्ट्रेट कर्मी के बेटे पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। दरिंदों की हड़बड़ी का फायदा उठाकर किसी तरह पैर खोलकर चीखते-चिल्लाते हुए लड़की घर पहुंच गई। उसने आपबीती मां को बताई तो उसके होश उड़ गए। पीड़िता की मां ने नगर कोतवाली में एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। मामले में मंझनपुर कोतवाली प्रभारी रमेश पटेल का कहना है कि प्राथमिक जांच में दोनों पक्षों के बीच जमीन के विवाद की बात सामने आई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें