फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा से ही खुलता है तरक्की का रास्ता

Mon, 26 Jan 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मूरतगंज। नूररजा मेमोरियल इंटर कालेज मूरतगंज का वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने गजल, कव्वाली आदि गीत, संगीत का सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर धमाल मचाया। कार्यक्रम में एमएलसी सूरजभान करवरिया ने शिक्षा के विकास पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को अच्छी शिक्षा व्यवस्था मुहैया कराने का आह्वान किया।
विज्ञापन


ज्योति केसरवानी और श्वेता कुशवाहा ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की। इसमें मनकसा, शबीहा, रेखा, ममता, अनामिका, श्रेया, अंशिका, नबी अहमद, अभिषेक, विकास, विपिन, अतुल आदि छात्र-छात्राओं ने गजली, कव्वाली, नृत्य, संगीत आदि कार्यक्रम पेश कर समारोह को यादगार बनाया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य सूरजभान करवरिया ने कहा कि नूररजा मेमोरियल इंटर कालेज की शिक्षा के क्षेत्र में अलग पहचान है। यहां से पढ़कर निकलने वाले बच्चे अफसर, नेता और इंजीनियर बनकर जनपद और कालेज का गौरव बनेंगे।

एमएलसी ने कहा कि शिक्षा से ही उच्च पदों को प्राप्त किया जा सकता है। इसी से आगे बढ़ने और तरक्की के रास्ते खुते हैं। कार्यक्रम में मौजूद विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य आयशा महरूप ने कहा कि आज का गांव कल का शहर होगा। इसके लिए जरूरी है कि सबकों गांवों के विकास पर पूरा जोर लगाने जरूरत है। ग्रामीण छात्र-छात्राओं को अवसरों का लाभ उठाने में अभिभावकों को मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन


कालेज के प्रबंधक मोहम्मद इब्राहिम ने अतिथियों का स्वागत किया। एमएलसी सूरजभान करवरिया ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किया। साथ ही बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन रेहान अहमद जाफरी ने किया। इस मौके पर सपा जिला महासचिव गुलाम हुसैन, प्रधानाचार्य गीता केसरवानी, श्रीनिवास , गोपाल, आरएन सिंह, याकूब सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें