फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किड्जी में थ्री डी जंगल वर्ल्ड का शुभारंभ

Fri, 01 Apr 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
संस्था की वार्षिक पत्रिका माइलस्टोन का विमोचन
विज्ञापन
एनडी ग्रुप आफ स्कूल की संस्था किड्जी में शुक्रवार को थ्री डी जंगल वर्ल्ड का शुभारंभ हुआ। इससे नौनिहालों को जंगल, पशु-पक्षियों की जीवनचर्या और पर्यावरण को जानने-समझने में मदद मिलेगी। वहीं कार्यक्रम के दौरान संस्था की वार्षिक पत्रिका माइलस्टोन के तीसरे अंक का भी विमोचन किया गया।
विज्ञापन

भरवारी स्थित एनडी ग्रुप आफ स्कूल की संस्था किड्जी, केपीएस में अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से बच्चों को पर्यावरण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए थ्री डी जंगल वर्ल्ड का निर्माण कराया गया है। बड़े हाल में खोले गए थ्री डी जंगल वर्ल्ड में लाइट, साउंड के माध्यम से विभिन्न पशु-पक्षियों की आवाज देकर पूर्णत: जंगल का परिदृश्य निर्मित किया गया है। शुक्रवार को इसका शुभारंभ संस्था के संस्थापक देवबाबू गुप्ता ने किया। इस मौके पर मौजूद रहे संस्था के चेयरमैन और भरवारी नगर पंचायत के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि मौजूद समय में बच्चों को शिक्षित बनाने के लिए तकनीकि माध्यम अहम हो चुका है। उनकी कोशिश है कि उनकी संस्था के बच्चे शिक्षा की किसी भी सुविधा से वंचित न रहे। इस दौरान उन्होंने संस्था की वार्षिक पत्रिका माइलस्टोन के तीसरे अंक का विमोचन किया। कहा कि इसमें स्कूल की प्रगति के साथ नए शिक्षासत्र की योजनाओं का समावेश किया गया है। इस मौके पर किड्जी स्कूल के प्रिंसिपल केएन श्रीवास्तव, केपीएस स्कूल की प्रिंसिपल सेफाली श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें