फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबी से निजात पाने के लिए शिक्षा जरूरी: पूनम

Thu, 30 May 2019 12:54 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
स्कूल में पढ़ते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मंझनपुर। सदर तहसील के म्योहर गांव में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शिविर लगाया गया। इसमें गरीबी उन्मूलन के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। अध्यक्षता करते हुए प्राधिकरण के सचिव कुलदीप सिंह ने विधिक सेवा योजना के संबंध में जानकारी दी। बताया कि अधिकांश गरीबों को सामाजिक संरचना के अभाव, आर्थिक पिछड़ेपन व सामाजिक पद्धतियों के पक्षपात के कारण न्याय नहीं मिल पाता है। लेकिन गरीबी उन्मूलन उपायों तक पहुंच बनाने व समान न्याय पाने में विधिक सेवा प्राधिकरण की महत्वपूर्ण भमिका है।
विज्ञापन


किसी भी नागिरक को गरीबी या अन्य कारणों से न्याय प्राप्त करने के अवसर से वंचित नहीं किया जा सकता है। शिविर में बाल संरक्षण अधिकारी अजीत कुमार ने बच्चों के अधिकारों के बारे में जानकारी दी। इनसे संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में बताया। साथ ही सरकार की ओर से संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं के बारे में जानकारी दी। सदर तहसीलदार रामजी ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने से गरीबी हटाई जा सकती है। महिला कल्याण अधिकारी पूनम पाल ने अशिक्षा को गरीबी का मूल कारण बताया। कहा कि गरीबी से निजात पाने के लिए ग्रामीणों को अपने बच्चों को हर हाल में शिक्षित करना चाहिए। शिविर में आरक्षी अंजलि प्रजापति, रुचि त्रिपाठी आदि ने भी जानकारियां दी। शिविर में निर्भय जायसवाल, दिनेश कुमार गौतम, अनिल अग्रहरि, तिलक सिंह, प्रदीप सिंह, जगजीत कुमार के अलावा तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें