सैनी कोतवाली के थुलगुला गांव स्थित नहर के समीप शुक्रवार दोपहर मारुति ईको वैन अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में वैन सवार 10 लोग जख्मी हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर सूचना पुलिस को दी गई।
फतेहपुर जनपद के सुल्तानपुर घाेस अंतर्गत मदागंज निवासी रिजवान अहमद परिवार के साथ शुक्रवार को सैनी जा रहे थे। रिजवान का कहना है कि दोपहर करीब साढ़े 12 बजे थुलगुला नहर के समीप गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई।
हादसे में वैन सवार रिजवान, सोहेल सलमानी, सानिया खातून, मो. नसीम, शाहिद, साजिद, साहिल के अलावा खखरेरू निवासी रिश्तेदार नाज़रीन बेगम, इशरा व आरिश गंभीर रूप से जख्मी हो गए। चीख-पुकार सुनकर उधर से गुजर रहे राहगीर भागकर मौके पर पहुंचे।
सूचना पुलिस को देते हुए सभी घायलों को बाहर निकाल एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा। वहीं घटना की जानकारी होने पर घायलों के परिजन भी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे थे।
थुलगुला गांव में नहर के समीप विद्युत पोल से टकराई कार। संवाद