फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बाइक की टक्कर से पल्टा ई-रिक्शा, छह घायल

Sat, 17 Jan 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम शरीरा के पुनवार चौराहे पर शुक्रवार शाम बाइक और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। जिसमें सवार छह लोग घायल हो गए। उसी समय वहां से गुजर रहे सीओ जेपी पांडेय ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचवाया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पश्चिम शरीरा से क्रिकेट मैच देखकर लौट रहे चार युवक एक ही बाइक पर सवार थे। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ई-रिक्शा से जा टकराई।
टक्कर के बाद ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया और उसमें बैठे सभी यात्री घायल हो गए। घटना के बाद बाइक सवार बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष हरीश तिवारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। फरार बाइक सवारों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें