फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-केवाईसी : 1.68 लाख लाभार्थियों को सरकारी राशन पर संकट के बादल

Sun, 22 Jun 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। जिले के 1.68 लाख लाभार्थियों के सरकारी राशन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। दरअसल, इन्होंने तमाम अवसर मिलने के बाद भी राशन कार्ड की ई-केवाईसी नहीं कराई है। शासन ने अब इन्हें 30 जून तक अंतिम अवसर दिया है। इसके बाद ई-केवाईसी नहीं कराने वालों के नाम राशन कार्ड से हटाए जा सकते हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल 588 उचित दर की दुकानों से 2.98 लाख कार्डधारकों को राशन वितरित किया जाता है। इन राशन कार्डों पर परिवार के 12,11,586 सदस्य (यूनिट) दर्ज हैं। फ्री राशन के लिए पात्रों की पहचान और गड़बड़ियों को रोकने के लिए सरकार ने राशन कार्ड की ई-केवाईसी प्रक्रिया शुरू की है।
इसके तहत राशन कार्डधारक और उनके परिवार के सदस्यों की पहचान आधार कार्ड से लिंक की जाती है। ताकि, वास्तविक और जरूरतमंद लोगों को ही फ्री राशन का लाभ मिल सके। पहले सरकार ने राशन कार्ड ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 रखी थी। लेकिन, तकनीकी दिक्कतों के चलते बहुत से लोग ई-केवाईसी नहीं करा सके थे।
विज्ञापन

कुछ अन्य जानकारी के अभाव में ई-केवाईसी कराने से वंचित रह गए थे। इन कारणों को देखते हुए सरकार ने राशन कार्ड ई-केवाईसी की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जून कर दी है। इसके बावजूद अभी तक 10,43,051 यूनिट की ही ई-केवाईसी हो सकी है। ऐसे में तय समय तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले करीब 1.68 लाख लोग सरकारी राशन से वंचित हो सकते हैं।
ई-केवाईसी का ऑफलाइन तरीका
-नजदीकी राशन की दुकान या कॉमन सर्विस सेंटर जाएं।
-राशन कार्ड और सभी फैमिली मेंबर्स के आधार कार्ड साथ लेकर जाएं।
-वहां एएआई पीओएस मशीन से बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होगा।
-इसके बाद आपका राशन कार्ड आधार से लिंक हो जाएगा।
ई-केवाईसी का ऑनलाइन तरीका

-मेरा राशन या आधार फेस आरडी एप डाउनलोड करें।
-आधार नंबर डालें, ओटीपी से वेरीफाई करें।
-मोबाइल कैमरे से अपने फेस को स्कैन करें।
-प्रोसेस पूरा होने के बाद ई-केवाईसी सक्सेसफुल हो जाएगी।
लाभार्थी बोले...
पति मुंबई में रहकर काम करते हैं। उनकी गैरमौजूदगी में चार बच्चों का आधार कार्ड अपडेट नहीं हो सका है। इस कारण ई-केवाईसी नहीं हुई है। छह यूनिट का राशनकार्ड बना है। सिर्फ खुद की ही ई-केवाईसी हुई है।तरनी देवी, तिल्हापुर
छह यूनिट का राशनकार्ड बना है। पति, बहू और नातिन के आधार कार्ड में कमी होने से ई-केवाईसी नहीं हुई। कुसुम देवी, तिल्हापुर

राशन कार्डधारकों को ई-केवाईसी कराने के लिए 30 जून तक का अंतिम अवसर दिया गया है। नजदीकी उचित दर की दुकान पर पहुंच कर कार्डधारक ई-केवाईसी करा लें। ताकि, भविष्य में किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़े।मंगेश कुमार, डीएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें