स्थानीय तहसील में नायब तहसीलदार के पेशकार की कार में शनिवार सुबह शार्ट-सर्किट से आग लग गई। इंजन से धुआं निकलता देख पेशकार ने रास्ते में कार खड़ी कर किसी तरह जान बचाई। हादसे से चायल-मनौरी मार्ग में करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा।
स्थानीय तहसील में नायब तहसीलदार के पेशकार की कार में शनिवार सुबह शार्ट-सर्किट से आग लग गई। इंजन से धुआं निकलता देख पेशकार ने रास्ते में कार खड़ी कर किसी तरह जान बचाई। हादसे से चायल-मनौरी मार्ग में करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
प्रयागराज के राजरूपपुर निवासी शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव चायल में नायब तहसीलदार के पेशकार हैं। रोजाना की तरह शनिवार को वह साथी राजू को लेकर अपनी निजी कार से दफ्तर जा रहे थे। सुबह करीब 10 बजे उनकी कार जैसे ही नईम मियां का पूरा स्थिति पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो शार्ट सर्किट से आग लग गई। इंजन से धुआं निकलता देख वह और राजू गाड़ी से नीचे उतरे।
कार का बोनट खोलने का प्रयास किया गया, लेकिन लपटें तेज होने के कारण वह कुछ नहीं कर सके। देखते ही देखते बीच सड़क पर कार आग का गोला बन गई। हादसे की जानकारी के बाद मौके पर एस़डीएम चायल राजेश श्रीवास्तव, सीओ श्यामकांत, चायल चौकी प्रभारी अयोध्या यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया।