मंझनपुर चौराहे पर तेज बारिश के बीच रेंगती दिखी कार। संवाद
मंगलवार को मौसम ने दिनभर कई रंग दिखाए। सुबह से आसमान में हल्के बादलों के बीच तेज धूप निकलने के कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। शाम होते-होते आसमान में बादलों ने डेरा डाल लिया और करीब 7 बजे धूल भरी तेज आंधी के साथ आई बारिश से लोगों को राहत मिली।
रात करीब 10 बजे मंझनपुर क्षेत्र में अचानक बारिश शुरू हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। यह बारिश लगभग 10 मिनट तक चली और फिर थम गई। कृषि वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे में जिले में तेज आंधी के साथ बारिश होने की पूरी संभावना है।