फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dussehra : दारानगर के ऐतिहासिक कुप्पी युद्ध में उमड़ी भारी भीड़, विकराल युद्ध देखकर रोमांचित हुए लोग

Sun, 13 Oct 2024 04:08 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी कड़ा (कौशाम्बी)

सार

दारानगर के इस ऐतिहासिक मेले में राम और रावण की सेना आमने-सामने प्लास्टिक के बने कुप्पी से युद्ध करती है। राम और रावण की 25 25 सेनानी होते हैं, जो आमने-सामने युद्ध करते हैं। युद्ध इतना विकराल होता है कि लोगों की रोंगटे खड़े हो जाते हैं।
विज्ञापन
दारानगर की रामलीला में हुआ ऐतिहासिक कुप्पी युद्ध। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कड़ा श्री रामलीला कमेटी दारानगर के 245 में दशहरा महोत्सव में विजयदशमी एवं एकादशी को ऐतिहासिक कुप्पी युद्ध संपन्न हुआ। विजयदशमी को चार युद्ध होते हैं और एकादशी को तीन युद्ध होते हैं। यह परंपरा जब से दशहरा शुरू हुआ है तब से चली आ रही है। इस युद्ध को देखने के लिए गैर जनपद प्रयागराज, फतेहपुर, बांदा, प्रतापगढ़ आदि जगहों से लोग आते हैं। ऐसा कुप्पी युद्ध दारानगर दशहरा के अलावा और कहीं नहीं होता है।

विज्ञापन


राम और रावण की सेना आमने-सामने प्लास्टिक के बने कुप्पी से युद्ध करती है। राम और रावण की 25 25 सेनानी होते हैं, जो आमने-सामने युद्ध करते हैं। युद्ध इतना विकराल होता है कि लोगों की रोंगटे खड़े हो जाते हैं। कमेटी के संरक्षक मूल प्रकाश त्रिपाठी और महामंत्री योगेंद्र मिश्र कुप्पी युद्ध का संचालन कराते हैं। यह युद्ध पांच मिनट का होता है। विजयदशमी के दिन चार युद्ध एवं एकादशी को तीन युद्ध होते हैं।

जैसे ही संचालक सिटी बजाते हैं युद्ध प्रारंभ हो जाता है। 5 मिनट युद्ध चलने के बाद जैसे ही संचालक सीटी बजाते हैं, दोनों तरफ के सेनानी युद्ध बंद कर देते हैं। हर जगह रावण का वध विजयदशमी को होता है, लेकिन दारानगर के दशहरे में रावण का वध एकादशी को होता है। कमेटी के अध्यक्ष जयमणि तिवारी ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि जब रावण के प्राण पखेरू उड़े थे उसे समय तिथि एकादशी की थी। इसी वजह से यहां रावण का वध एकादशी को होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दारानगर की रामलीला में हुआ कुप्पी युद्ध। - फोटो : संवाद।
एकादशी के दिन ही लक्ष्मण जी को शक्तिबाण मेघनाथ द्वारा लगाया जाता है। शक्तिबाण लगने के बाद हनुमान जी संजीवनी बूटी लेने के लिए जाते हैं। यहां सभी केंद्रों को संजीव चित्रों द्वारा दिखाया जाता है। इस कुप्पी युद्ध की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अगर लड़ते समय किसी भी सेनानी को चोट लग जाती है तो वह इस भूमि की मिट्टी को चोट पर लगा लेता है।

कुप्पी मेला संपन्न करने के लिए सैनी कोखराज एवं थाना अध्यक्ष कड़ा धाम धीरेंद्र सिंह मुस्तैद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप जिला अधिकारी सिराथू, क्षेत्राधिकार सिराथू अवधेश विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी वैभव चौधरी, अरुण केसरवानी आद्या प्रसाद पांडेय, मुन्ना दुबे, अजय शुक्ला, अतुल पाठक सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे

दारानगर दशहरे में मीना बाजार में महिलाओं ने जमकर खरीदारी की एवं बच्चों ने झूला एवं खिलौने का जमकर लुफ्त उठाया मीना बाजार में चप्पे चप्पे पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रही। प्रशासन ने काफी संख्या में मीना बाजार में महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा रखी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें