कड़ा धाम थाना क्षेत्र के लेहदरी के पास सड़क किनारे पलटा ट्रक
लेहदरी गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह चालक को झपकी आने से एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। हादसे में चालक केबिन में फंस गया। सूचना पर पहुंची कड़ाधाम पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर चालक को बाहर निकाला और उपचार के लिए सीएचसी कड़ा भेजा।
सुबह करीब आठ बजे प्रतापगढ़ की ओर जा रहा डंपर लेहदरी गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया।
सूचना पर पहुंची कड़ाधाम पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से केबिन में फंसे चालक अवान कुमार मौर्य पुत्र संतोष कुमार, निवासी अलीगंज खड़ाहनी, थाना डीह, जनपद रायबरेली को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।