Dumper hits car, three injured
- फोटो : KAUSHAMBI
डंपर ने कार में मारी टक्कर, तीन घायल
मंझनपुर। सदर कोतवाली के ओसा चौराहे के समीप शुक्रवार दोपहर एक डंपर की टक्कर लगने से कार सवार महिला समेत तीन लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने नाजुक देख प्रयागराज रेफर कर दिया।
फतेहपुर जिले के धाता कोतवाली अंर्तगत परसीपुर गांव निवासी ओम प्रकाश अपनी रिश्तेदार प्रभा सिंह (45) व नरसिंगपुर कबरहा निवासी विकास (15) पुत्र रामकिंकर के साथ शुक्रवार को कार से प्रयागराज जा रहे थे। सदर कोतवाली के ओसा के समीप डंपर ने कार में टक्कर मार दी। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत नाजुक देख प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।