फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचला, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली के पटेल चौराहे के समीप बुधवार सुबह बेकाबू डंपर ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचल दिया। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी मां की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

बिगहरा उस्मानपुर गांव निवासी बच्चीलाल मजदूर है। बच्चा ने बताया बुधवार सुबह उसकी पत्नी सुंदरिया (50) बेटे चंदन के साथ बाइक पर बैठकर रिश्तेदार के यहां कोखराज कोतवाली क्षेत्र के बिदनपुर गांव जा रही थी। रास्ते में सरायअकिल के पटेल चौराहे के समीप किसी तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी सुंदरिया की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि, बेटा चंदन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी। बदहवास हालत में रोते-बिलखते हुए परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है व गंभीर रूप से घायल चंदन को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाने के साथ ही पुलिस मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें