फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू डंपर की चपेट में आने से दुकानदार की मौत, चक्काजाम

विज्ञापन
dumper crushed shopkeeper at beniram chauraha in saraiakil, dead - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
सरायअकिल। कोतवाली क्षेत्र के बेनीराम कटरा चौराहे पर बुधवार की सुबह बेकाबू डंपर की चपेट में आकर एक कारोबारी की मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने डंपर में तोड़फोड़ करने के साथ ही चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर एसडीएम चायल ज्योति मौर्या, सीओ शशिकांत फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जाम लगाकर बैठे लोग चायल विधायक, डीएम व एसपी को मौके पर बुलाने की बात कर रहे थे। दोपहर 12 बजे पहुंचे चायल विधायक के आश्वासन के बाद लोग वहां से हट गए।
विज्ञापन

बेनीराम कटरा चौराहा निवासी संजय गुप्ता उर्फ गुड्डू (35) पुत्र छेदीलाल ने अपने घर पर ही मुंगौरा, चाय की दुकान खोल रखी थी। सुबह छह बजे संजय ने दुकान खोली। इस दौरान एक ट्रैक्टर मिट्टी लोडकर जाते दिखा। संजय ने भट्ठी में लगाने के लिए मिट्टी लेने को ट्रैक्टर रुकवा लिया। संजय मिट्टी उतार ही रहा था तभी मंझनपुर की तरफ से प्रयागराज की ओर गिट्टी लादकर जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल दिया। सिर पर डंपर का पहिया चढ़ने के कारण संजय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने चौराहे पर चक्काजाम कर दिया।
प्रयागराज, मंझनपुर और सरायअकिल जाने वाले तीनों रास्तों में बल्ली व मेज आदि रखकर जाम लगा दिया। उधर घटना के बाद डंपर चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। आक्रोशित लोगों ने डंपर में भी तोड़फोड़ की। इस बीच सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सरायअकिल विजय विक्रम सिंह ने लोगों को समझाने का प्रयास किया तो भीड़ पुलिस-प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाने लगी। इसकी जानकारी होने पर एसडीएम ज्योति मौर्या, सीओ शशिकांत, मंझनपुर सीओ डॉ. केजी सिंह, चरवा, पिपरी, करारी कोतवाली की फोर्स के साथ पहुंचे। इसके बाद भी लोगों ने जाम समाप्त नहीं किया।
विज्ञापन

आक्रोशित लोग चायल विधायक संजय गुप्ता, डीएम अमित कुमार सिंह, एसपी अभिनंदन को मौके पर बुलाकर मुआवजा दिलाए जाने के आश्वासन देने की मांग कर रहे थे। दोपहर 12 बजे मौके पर पहुंचे चायल विधायक संजय गुप्ता ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
छह घंटे तक चक्काजाम से परेशान हुए लोग
सरायअकिल। संजय गुप्ता की मौत के बाद लोग दोपहर 12 बजे तक चक्काजाम किए बैठे रहे। इसकी वजह से मंझनपुर, प्रयागराज व सरायअकिल मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। दोपहर 12 बजे जाम खुलने के बाद भी काफी देर तक यातायात बाधित रहा।
संजय की मौत से टूटा परिवार में दुखों का पहाड़
सरायअकिल। बेनीराम कटरा चौराहे पर मुंगौरा बेचकर पत्नी व दो बच्चों का भरण-पोषण करने वाले संजय की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। संजय के पास जीविका सिर्फ दुकान ही साधन है। घटना से संजय की पत्नी सोनी व दो बेटी सुमित (15) व शिवम (10) का भी रो-रोकर बुरा हाल था। भीड़ विधायक के पहुंचने के बाद मृतक के बच्चों को 25-25 लाख रुयये का मुआवजा, सरकारी नौकरी और कृषि योग्य जमीन दिए जाने की मांग करने लगी। इस पर विधायक ने लोगों को समझाया कि यह संभव नहीं है। वह अपनी तरफ से मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे। विधायक ने एसडीएम चायल से पीड़ित परिवार को एक बीघे कृषि योग्य भूमि दिए जाने को कहा। साथ ही दुर्घटना बीमा का पांच लाख रुपया अविलंब दिलाने को कहा।
फंस सकते हैं चक्काजाम करने वाले
सरायअकिल। संजय की मौत के बाद लोगों ने सड़क पर जमकर तांडव किया। अगर कोई जरूरी वाहन पुलिस निकालना चाहती थी तो अभद्रता की जाती रही। एक टीवी चैनल के कर्मी का मोबाइल तोड़ किया। इस पर सीओ ने अफसरों से मशविरा के बाद उपद्रव करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का संकेत दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें