फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: फायरिंग से दहला दूल्हापुर गांव, सिर में गोली लगने से युवक गंभीर

Sat, 07 Jun 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
दूल्हापुर गांव में गोली लगने से घायल राहुल यादव। संवाद
विज्ञापन
चायल। पिपरी कोतवाली के दूल्हापुर गांव में बृहस्पतिवार रात बाइक से टक्कर मारने का उलाहना देने पर एक युवक को जमकर पीटा गया। विपक्षियों ने कई राउंड फायरिंग भी की। इससे युवक के सिर में गोली लग गई। घटना को अंजाम देकर हमलावर भाग निकले। जख्मी युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

दूल्हापुर निवासी मोहन लाल यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम उनका छोटा भतीजा सचिन यादव बाइक से अपनी मां मीरा व बहन ललिता को लेकर दावत मं शामिल होने के लिए सरायअकिल के कोटिया गांव गया था। रात करीब 11 बजे वापस लौटते समय वह जैसे ही दूल्हापुर के समीप पहुंचे थे, तभी गांव के ही बाइक सवार गुलशन, लाला व ऋतिक अपने एक अन्य साथी के साथ उधर से गुजरे।
ओवरटेक के चक्कर में उन्होंने सचिन की बाइक में टक्कर मार दी। विरोध करने पर विपक्षियों ने गालीगलौज करते हुए देख लेने की धमकी दी। सचिन ने घर पहुंचकर परिवारवालों को आपबीती बताई। इस पर सचिन का बड़ा भाई राहुल उलाहना देने के लिए गुलशन के घर पहुंचा।
विज्ञापन

आरोप है कि गुलशन ने अपने साथियों के साथ मिलकर राहुल की पिटाई की और राहुल पर तमंचे से फायर कर दिया। परिजनों ने बताया कि राहुल के सिर में गोली लगी और वह गिरकर तड़पने लगा। इसके बाद विपक्षी कई राउंड हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले।
गोलियों की तड़तड़ाहट से ग्रामीण दहशतजदा हो गए। खून से लथपथ राहुल को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। चाचा मोहन लाल की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घायल युवक के सिर में कट का घाव है, चार टांके लगे हैं। चोट गोली मारने से लगी है या फिर डंडे की है, यह मेडिकल रिपोर्ट आने पर स्पष्ट होगा। फिलहाल संदेह के दायरे में आए दो लोगों की धरपकड़ कर उनसे पूछताछ की जा रही है। - सत्येंद्र तिवारी, सीओ चायल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें