फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ट्रांसफाॅर्मर फुंकने से कनैली के 100 घर की बत्ती गुल, वसूली का आरोप

Sun, 13 Jul 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। गोपसहसा विद्युत उपकेंद्र के कनैली चौराहा में लगा ढाई सौ केवीए का ट्रांसफाॅर्मर तीन दिन से फुंक गया है। इससे बिजली-पानी का संकट खड़ा हो गया है। आरोप है कि ट्रांसफाॅर्मर बदलने के लिए लाइनमैन ने दुकानदारों से पांच-पांच सौ रुपये की वसूली की है।
विज्ञापन

कनैली चौराहे पर तीन दिन से ढाई सौ केवीए का ट्रांसफाॅर्मर जलने से सौ घरों की बत्ती गुल हो गई। प्रभावित उपभोक्ता बिजली-पानी के लिए परेशान रहे हैं। उमसभरी गर्मी में मच्छरों के प्रकोप से लोग रतजगा करने को मजबूर हैं। वहीं, पेयजल व मोबाइल चार्जिंग के लिए लोग इधर-उधर भटक रहे है।
स्थानीय प्रकाश भट्ट, सोनू केशरवानी, मनोज केशरवानी, सुभाष केशरवानी, रवि केशरवानी, सोनू किराना स्टोर आदि लोगों ने आरोप लगाया कि लाइनमैन महेश, रामराज व रामबाबू ने जल्द ट्रांसफाॅर्मर लगवाने के नाम पर लोगों से पांच-पांच सौ रुपये यह कह कर वसूला गया कि जेई को पैसा देना पड़ता है। पैसा दे देंगे तो ट्रांसफाॅर्मर जल्दी लग जाएगा। विद्युत विभाग के इस रवैया से लोग त्रस्त हो चुके हैं। अवर अभियंता शंकर लाल ने वसूली के आरोप को बेबुनियाद बताया। उनका कहना है कि जल्द से जल्द नया ट्रांसफाॅर्मर लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें