फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ट्रांसफाॅर्मर हटने से कसेंदा में रातभर गुल रही बिजली

Fri, 27 Mar 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सड़क चौड़ीकरण के चलते कसेंदा गांव में हटाया गया ट्रांसफार्मर। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
ब्लाॅक के कसेंदा गांव में फोरलेन सड़क निर्माण कार्य के चलते बुधवार शाम सड़क किनारे लगा 250 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर हटाए जाने से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद बृहस्पतिवार दोपहर आपूर्ति बहाल कर दी गई। कसेंदा गांव निवासी हीरालाल यादव, लालमणी, कामता प्रसाद, रामभवन, केदारनाथ और अनिल कुमार ने बताया कि गांव की बिजली आपूर्ति के लिए सड़क किनारे 250 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगा था। चौड़ीकरण की जद में आने के कारण विद्युत कर्मियों ने बुधवार को ट्रांसफार्मर हटा दिया, जिससे पूरे गांव की आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली गुल होने से अधिकांश घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया। लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र मंदरमोड़ के अवर अभियंता फूलचंद्र ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर हटाने के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें