फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : नाश्ता कम पड़ने पर घरातियों-बरातियों में मारपीट, तीन बाइकें तोड़ी

Sun, 28 May 2023 05:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

नंदौली का पुरवा गांव निवासी छोटेलाल ने अपनी बेटी रजनी का रिश्ता पूरामुफ्ती के मंदरी गांव के संदीप पुत्र बाबूलाल के साथ तय किया था। शनिवार की रात तय कार्यक्रम के तहत संदीप की बारात नंदौली का पुरवा गांव आई।
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाके के नंदौली का पुरवा गांव में शनिवार रात आई बारात में नाश्ता कम पड़ने पर घरातियों-बरातियों के बीच जमकर मारपीट हुई। तीन बाइकों को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त करते हुए बरातियों की बस का टायर पंचर कर दिया गया। बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों से दर्जन भर लोगों को थाना उठा लाई। रविवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता के बाद विवाह की रश्म पूरी हो सकी।

 

नंदौली का पुरवा गांव निवासी छोटेलाल ने अपनी बेटी रजनी का रिश्ता पूरामुफ्ती के मंदरी गांव के संदीप पुत्र बाबूलाल के साथ तय किया था। शनिवार की रात तय कार्यक्रम के तहत संदीप की बारात नंदौली का पुरवा गांव आई। बारात आने पर छोटेलाल के परिजनों, रिश्तेदारों ने बारातियों की आवभगत की। बताया जा रहा है कि इस दौरान कुछ बरातियों के लिए नाश्ता कम पड़ गया। इसे लेकर बारात में शामिल कुछ नशेड़ी युवक भड़क उठे और दूल्हन के ताऊ के बेटे छविनाथ को पीट दिया।

विज्ञापन


इसकी जानकारी होते ही घराती आग बबूला हो गए। दर्जनों घरातियों ने लाठी डंडा लेकर बरातियों को दौड़ा-दौड़ाकर मारना पीटना शुरू कर दिया। जान बचाकर बराती भाग खड़े हुए। आरोप है कि तीन बरातियों की बाइक तोड़ने के साथ ही बस के टायर पंचर कर हवा निकाल दी गई। इसी बीच किसी ने हंगामे की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस बवाल कर रहे दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोगों को थाने उठा लाई।

रविवार सुबह सुलह समझौता के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के एक-एक युवकों को रोककर छोड़ दिया।इसके बाद विवाह की रश्म पूरी कराई गई। इंस्पेक्टर विनीत कुमार सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों से हंगामा करने वाले लोगों को चिंहित कर लिया गया है। मारपीट करने व बाइक तोड़ने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें