फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अव्यवस्था की वजह से गाजी मियां मेले के लिए नहीं मिली अनुमति

Wed, 13 May 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी सिराथू ने 14 और 15 मई को कड़ा के कुबरी घाट पर प्रस्तावित सैय्यद सालार मसूद गाजी मेले की अनुमति देने से मना कर दिया है। प्रशासन ने पुलिस जांच रिपोर्ट और आयोजन स्थल पर बुनियादी सुविधाएं न होने और अव्यवस्था को इसका कारण बताया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम के संत मलूक दास नगर निवासी अनिल कुमार ने मेले के आयोजन की अनुमति के लिए तहसील प्रशासन को आवेदन दिया था। इस पर क्षेत्राधिकारी सिराथू और थाना प्रभारी कड़ाधाम से रिपोर्ट मांगी गई थी।
जांच में पाया गया कि मेला स्थल निजी भूमि है लेकिन आयोजकों ने भूमि स्वामी से कोई लिखित अनुमति या अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लिया। मेले में फतेहपुर और चित्रकूट समेत आसपास के जनपदों से भारी भीड़ जुटने की संभावना थी, जबकि भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा की कोई ठोस व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन

महिलाओं की अधिक भागीदारी के बावजूद शौचालय, पेयजल, प्रकाश और ठहरने की सुविधा भी नहीं मिली। पुलिस ने झाड़-फूंक जैसी गतिविधियों से कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका भी जताई थी। इस पर अनुमति देने से मना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें