फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी: नशे में धुत बरातियों ने मचाया उत्पात

Sun, 12 Feb 2023 05:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में धुत बरातियों ने मचाया उत्पात
विज्ञापन

जयमाल के समय स्टेज पर युवतियों और महिलाओं से छेड़खानी का आरोप नाराज घरातियों ने दो बरातियों को कमरे में किया बंद, माफी मांगने पर छोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। चरवा कस्बे के एक वार्ड में शुक्रवार रात आई बारात में नशेड़ी बरातियों ने उत्पात मचाया। बरातियों ने जयमाल के समय स्टेज पर युवतियों और महिलाओं से छेड़खानी। इस पर हंगामा हो गया। इससे नाराज कन्या पक्ष के लोगों ने हंगामा करने वाले बरातियों को बंधक बना लिया। माफी मांगने पर छोड़ा गया।
विज्ञापन

चरवा कस्बे के एक वार्ड में शुक्रवार रात प्रयागराज के झलवा इलाके से एक बारात आई थी। द्वारचार की रस्म के लिए जब दूल्हा, दुल्हन के दरवाजे पहुंचा तो बारातियों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। घरातियों का आरोप है कि अधिकतर बराती नशे में थे और युवतियों और महिलाओं से छेड़खानी करने लगे। इसका विरोध किया गया तो बराती नहीं मानें। बरातियों की हरकत को देखकर नाराज घरातियों ने उनमें से दो लोगों पिटाई करते हुए उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन

घरातियों के गुस्से को देखकर बरातियों का नशा कुछ देर में ही काफूर हो गया। कुछ पिटाई के डर से भाग गए। सुबह माफी मांगने पर बरातियों को घरातियों ने हिदायत देकर छोड़ा। इसके बाद दुल्हन की विदाई हो सकी। मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें