फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नशेड़ियों ने एटीएम तोड़कर कैश लूटने का किया प्रयास

Thu, 28 Sep 2023 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। मंझनपुर कस्बे के कर्बला के समीप एक निजी कंपनी के एटीएम को तोड़कर कैश लूटने का प्रयास किया गया। बूथ में सुरक्षा के लिए गार्ड नहीं था। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाला तो मालूम चला कि घटना को अंजाम नशेड़ियों ने दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कर्बला के समीप वन इंडिया कंपनी का एटीएम लगा है। यहां पर सुरक्षा के लिए गार्ड नहीं है। मंगलवार देर रात किसी ने एटीएम तोड़ने का प्रयास किया। सफल नहीं होने पर वह भाग निकला। सुबह कैश निकालने पहुंचे लोगों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर इंस्पेक्टर संतोष शर्मा भी हमराहियों के साथ पहुंचे। एटीएम व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ली गई।

पता चला कि घटना को नशेड़ियों ने अंजाम दिया है। एटीएम से कैश नहीं लूटा गया है। इंस्पेक्टर का कहना है मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें