फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अनियंत्रित वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Thu, 28 Sep 2023 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ा। सैनी कोतवाली के नरसिंगपुर कछुवा गांव के समीप अनियंत्रित वाहन की टक्कर से साइकिल सवार एक ग्रामीण की मौत हो गई। वह अपनी बेटी की ससुराल से घर लौट रहा था।
विज्ञापन

कड़ाधाम कोतवाली के दुबाना गांव निवासी गुलजारी लाल (55) की बेटी पूजा सैनी कोतवाली के रामलाल का पूरा गांव में ब्याही है। गुलजारी लाल बेटी के घरआया था। बुधवार शाम वह बेटी के यहां से साइकिल लेकर घर जा रहा था। नरसिंगपुर कछुवा गांव के समीप प्रयागराज-कानपुर नेशनल हाईवे पर जैसे ही वह पहुंचा किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे गुलजारी लाल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें