मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एआरटीओ कार्यालय में महिला कल्याण विभाग की ओर से ड्राइविंग माई ड्रीम मेगा इवेंट का आयोजन हुआ। यात्री मालकर अधिकारी डॉ. संतोष तिवारी ने व्यस्क महिलाओं और बालिकाओं के लिए निःशुल्क ड्राइविंग कोर्स, ड्राइविंग लाइसेंस सुविधा तथा दूरस्थ क्षेत्रों की महिलाओं को प्राथमिकता दिए जाने संबंधी जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को यातायात नियमों के पालन करने के लिए जागरूक किया और महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 एवं एंबुलेंस सेवा 108 के बारे में बताया। कार्यक्रम में मो. रेहान, बेबी नाज सदस्य आदि मौजूद रहे।