फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसा देकर 39 ट्रक-डंपर लेकर चालक फरार

विज्ञापन
Driver absconded with blunt 39 truck-dumper - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
झांसा देकर 39 ट्रक-डंपर लेकर चालक फरार
विज्ञापन

सोमवार रात एसपी के निर्देश पर एआरटीओ ने कोखराज पुलिस के साथ मिलकर पकड़ा था
मंझनपुर। बालू और गिट्टी से ओवरलोड करीब 39 ट्रक व डंपर के चालक झांसा देकर वाहन लेकर फरार हो गए। एसपी के निर्देश पर एआरटीओ शंकर जी सिंह और कोखराज कोतवाली पुलिस ने रात भर अभियान चलाकर धर-पकड़ की थी। 27 ट्रकों का एआरटीओ ने चालान भी किया था।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सोमवार रात तकरीबन डेढ़ बजे भ्रमण पर थे। रात एक बजे के करीब रोही बाईपास के समीप उन्हें बालू व गिट्टी के कुछ ओवरलोड वाहन दिखाई दिए। इस पर एसपी ने फोन करके एआरटीओ शंकर जी सिंह व इंस्पेक्टर कोखराज को चेकिंग करने के लिए कहा। रात दो बजे से लेकर भोर पांच बजे तक एआरटीओ व पुलिस ने संयुक्त रूप से चेकिंग की। इस दौरान 39 बालू व गिट्टी के ओवरलोड वाहन पकड़े गए। चेकिंग के दौरान किसी भी वाहन का चालक नहीं मिला। एआरटीओ ने रात को ही 27 ट्रकों का चालान किया। सभी 39 ओवरलोड वाहन पुलिस केे सिपुर्द किए गए। रात होने के साथ ही ड्राइवरों के भाग जाने से पुलिस पकड़े गए ट्रकों को कोतवाली नहीं ले जा सकी। सभी ट्रकों की हवा निकाल दी गई थी। सभी वाहन पकड़े जाने वाले स्थान पर ही खड़े थे। मंगलवार शाम पता चला कि पकड़े गए सभी वाहन लापता हैं। इस एआरटीओ ने पुलिस को खबर देने के साथ ही खुद भी निरीक्षण किया। वहीं एआरटीओ शंकर जी सिंह का कहना है कि पुलिस अधीक्षक की सूचना के बाद कोखराज पुलिस के साथ चेंकिंग की गई थी। बालू, गिट्टी से लदे 39 ट्रक व डंपर पकड़े गए थे। सभी को कोखराज पुलिस से सिपुर्द किया गया था। 27 ओवरलोड वाहनों का चालान भी किया गया था। पकड़े गए सभी वाहन को कौन ले गया? इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें