जीजीआईसी कॉलेज की सप्ताह भर से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से बच्चों को पेयजल की समस्या से परेशान होना पड़ रहा है। प्रधानाचार्य पुष्पा देवी ने एसडीम योगेश कुमार गौड़ को पत्र भेजकर पानी की व्यवस्था सही कराने की मांग की है। सिराथू के धाता रोड पर स्थित जीजीआईसी कॉलेज को जाने वाली जल आपूर्ति लाइन सप्ताह भर से खराब पड़ी है। शनिवार को प्रधानाचार्य की शिकायत पर एडीएम ने नगर पंचायत के लिपिक दीप कमल को विद्यालय की पेयजल व्यवस्था तत्काल सही कराने का निर्देश दिया है।