फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नाले-नालियां गंदगी से चोक, दुर्गंध से परेशानी

Tue, 02 Jun 2026 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
इकरार अहमद, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में नालों की बदहाल स्थिति लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी है। मंझनपुर चौराहे से सिराथू और समदा मार्ग तक बने नाले गंदगी से पटे पड़े हैं। इस वजह से पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। कुछ दिन पहले हुई बारिश में कई स्थानों पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन

नालों में जमा कचरा, नालियों की सिल्ट संग गंदे पानी से उठ रही दुर्गंध की वजह सेआसपास के लोगों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं संक्रामक बीमारियों की आशंका भी बनी हुई है।
सिराथू मार्ग को जाने वाली मुख्य मार्ग व कोर्रों रोड के समीप 200-250 घरों का गंदा पानी बहने के लिए चार साल पहले नाला बनाया गया था। उस नाली का गंदा पानी आबादी क्षेत्र के एक प्लाट में गिराया जा रहा है। ऐसे में जलजमाव से गंदगी फैल रही है, जिससे लोग बीमार पड़ रहे हैं। - इकरार अहमद, चकनगर प्रथम
विज्ञापन

यदि समस्या को नजरअंदाज किया गया तो बारिश के मौसम में जल भराव की स्थिति बन जाएगी। इससे गंदगी फैलने के साथ आवागमन भी प्रभावित होगा। प्लाॅट में गंदा पानी भरने से लोगों के घरों की नींव कमजोर हो रही हैं। शिकायत के बाद भी निवारण अब तक नही हो सका है। - गणेश सोनकर, दुकानदार।
मंझनपुर चौराहे से समदा जाने वाले मार्ग व कोतवाली के सामने बना नाला खुले होने और नियमित साफ-सफाई नहीं होने से गंदगी के जमाव से नाला चोक हो गया है। साथ ही सड़क का फुटपाथ धंसने से जलनिकासी प्रभावित है। मानसून से पहले साफ-सफाई जरूरी है। -इमरान अहमद, स्थानीय निवासी
इलाके में करीबन 200 घरों का गंदा पानी नालियों का ढलान सही नहीं होने से बह नहीं पाता है। इससे गंदा पानी सड़क पर भरा रहता है जिससे आवागमन प्रभावित होता है। वहीं, बारिश के समय सड़कों से निकलना और भी मुश्किल हो जाता है। - हसनैन रजा, चक नगर कटरा
नगरपालिका की तरफ से नालों की नियमित सफाई कराई जा रही है। कुछ स्थानों पर नालों में गंदगी और जलनिकासी की समस्या की जानकारी मिली है, जिनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। यदि कहीं नालों का पानी खुले में बह रहा है तो संबंधित लोगों से बातचीत कर उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। - प्रतिभा सिंह, अधिशाषी अधिकारी

इकरार अहमद, स्थानीय निवासी

इकरार अहमद, स्थानीय निवासी

इकरार अहमद, स्थानीय निवासी

इकरार अहमद, स्थानीय निवासी

इकरार अहमद, स्थानीय निवासी

इकरार अहमद, स्थानीय निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें