मुख्य चौराहा से समदा जाने वाली सड़क पर नाले का निर्माण कार्य पिछले छह माह से अधूरा पड़ा है। निर्माण कार्य की धीमी गति और लापरवाही के कारण राहगीर मलबे और धूल से प्रभावित हैं। स्थानीय व्यापारियों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।
मंझनपुर ब्लॉक, सदर कोतवाली और कचहरी के सामने नाला निर्माण के लिए खोदी गई सड़क की एक पटरी पर पिछले छह महीने से मलबा पड़ा है। मुख्यालय क्षेत्र होने के कारण प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन रहता है, लेकिन एक पटरी बंद होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। धूल और जाम से दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
पिछले छह महीने से नाला खुदा हुआ है। लगातार उड़ती धूल दुकान तक पहुंचती है। भोजन और तैयार व्यंजन खराब हो जाते हैं और लगातार धूल उड़ने से ग्राहक कम हो गए हैं। - अंजनी कुमार, होटल संचालक
धूल और कीचड़ के कारण ग्राहक दुकान पर आने से कतराते हैं। चश्मों पर जमी धूल को देखकर उन्हें मजबूरी में ग्राहकों को अलग से चश्मे के लिए स्प्रे देना पड़ता है ताकि धूल से राहत मिल सके। - दीपक सरोज, चश्मा व्यापारी
परचून की दुकान है, जहां ड्राई फ्रूट और अन्य कच्चा सामान धूल के कारण खराब हो जाता है। इससे लगातार आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्राहक सामानों पर धूल चिपका देख दोबारा नहीं आते हैं।- फूलचंद्र केशरवानी, व्यापारी
आने-जाने वाले लोग अक्सर गड्ढों के कारण चोटिल हो जाते हैं और दोबारा दुकान की ओर नहीं आते। अगर स्थिति जल्द नहीं सुधरी तो व्यापारियों को पलायन तक करना पड़ सकता है। -मो. अयाज अहमद, साइबर कैफे संचालक
नाला निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए संबंधित संस्था को 20 दिन का समय निर्धारित किया गया है। तय समयसीमा के भीतर निर्माण कार्य हर हाल में पूरा किया जाएगा। यदि इसके बाद भी लापरवाही बरती गई या कार्य अधूरा पाया गया तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - शालिनी प्रभाकर, अपर जिलाधिकारी
मो. अयाज अहमद
मो. अयाज अहमद
मो. अयाज अहमद
मो. अयाज अहमद
मो. अयाज अहमद