फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मतदान केंद्रों की आलेख्य सूची जारी, 18 जुलाई तक मांगी आपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के संसदीय और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केंद्रों की आलेख्य सूची प्रकाशित कर दी है। सूची का अवलोकन संबंधित उपजिलाधिकारी कार्यालयों और जिला निर्वाचन कार्यालय में निशुल्क किया जा सकता है। किसी भी प्रविष्टि पर आपत्ति या संशोधन के लिए 18 जुलाई तक आवेदन किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिले के सभी संसदीय एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केंद्रों के समक्ष संबंधित मतदान क्षेत्रों एवं मतदान समूहों की आलेख्य सूची तैयार कर प्रकाशित की गई है। सूची संबंधित क्षेत्र के उपजिलाधिकारी कार्यालय तथा जिला निर्वाचन कार्यालय में अवलोकनार्थ उपलब्ध है। यदि किसी व्यक्ति को सूची में दर्ज किसी प्रविष्टि पर आपत्ति या संशोधन कराना हो तो वह निर्धारित प्रारूप में 18 जुलाई तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें