फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. कलाम और रमन बनें बाल वैज्ञानिक : प्रो. राजेन्द्र प्रसाद

Sun, 12 Nov 2017 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
kaushambi
विज्ञापन
 एसपीएमआईटी में शनिवार को राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों में वैज्ञानिक सोच को जगाने और विज्ञान के प्रति बच्चों को सकारात्मक बनाने पर वैज्ञानिकों ने जोर दिया। प्रोफेसर राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि हर बाल वैज्ञानिक कलाम व रमन बने, उन्हें ऐसे सांचे में ढाला जाना चाहिए।
विज्ञापन


राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन करते हुए इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि आज बच्चों में आशा, जिज्ञासा और उत्सुकता जगाने की आवश्यकता है। उन्हें डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम व डॉ. सीवी रमन जैसे महान वैज्ञानिकों को अपना आदर्श बनाने को प्रेरित करने की आवश्यकता है। इस दिशा में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस सराहनीय प्रयास कर रहा है। मानव जाति के विकास के सोपान चढ़ने में विज्ञान बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए उपयोगी होता है। बच्चों को विज्ञान के सामर्थ्य और सीमायें भी बतलाई जानी चाहिए ताकि वे इसका विध्वंसात्मक नहीं अपितु सृजनात्मक उपयोग कर सकें।    सत्र की अध्यक्षता करते हुए एसपीएमआईटी के अध्यक्ष एवं राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने बाल वैज्ञानिकाें में उत्साह भरते हुए कहा कि विगत समय में भारत विश्व गुरु था और भविष्य में भी विश्वगुरु बनेगा।

यह विज्ञान का चमत्कार ही है कि जहां परतंत्र भारत में अकाल और भुखमरी से लाखों लोग मर जाते थे वहां आज अनाज के भण्डार भरे हैं और हम दूसरों की सहायता भी कर सकते हैं। मौसम वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी से हमारी सरकारें समय रहते लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा कर तूफान व अन्य प्राकृतिक आपदाओं से बचा लेती हैं। विज्ञान कांग्रेस, राज्य आयोजन समिति की संस्थापक अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश, बिहार की यूनीसेफ की पूर्व राज्य प्रतिनिधि सहबा हुसैन ने कहा कि बाल वैज्ञानिक व सभी युवा देश का भविष्य हैं। यह उन्हें ही तय करना है कि उन्हें भारत माता को किस दिशा में ले जाना है और उन्हें मार्ग दिखाने का कार्य बाल विज्ञान कांग्रेस कर रही है।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रो. डेविड एण्ड हार्वर (लीवरपुल जानमोर यूनिवर्सिटी यू0के0), यूपीटेक के डाइरेक्टर प्रो. केके भूटानी तथा जवाहर प्लेनेटेरियम के निदेशक प्रमोद पांडेय ने भी विचार व्यक्त किए। संस्थान की प्रबन्ध निदेशक डॉ. विजय श्री तिवारी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। प्रो0 एके मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रशान्त कुमार, पवन श्रीवास्तव, संजय प्रजापति, प्रताप सिंह, वसीम अहमद, डॉ. सन्तोष कुमार, आयुष अंकुर व डॉ. आशीष श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आयुष व शुभम ने किया। तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिलों से 284 बाल वैज्ञानिक समूह अपने-अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत करेंगे। निर्णायक मण्डल इनमें से 42 समूहों का चयन अहमदाबाद (गुजरात) में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए करेगा। इस बीच बाल वैज्ञानिकों व शिक्षकों के बीच एक्टिविटी कार्नर्स व कार्यशालाओं आदि में विभिन्न विज्ञान गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें