फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

Tue, 01 Jan 2019 01:01 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
Rupee Shimla
विज्ञापन
मंझनपुर। दोआबा में ब्याही चित्रकूट की एक बेटी को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। इससे पहले उसकी पिटाई भी की गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित सात आरोपियाें के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


चित्रकूट जिले के मऊ थाना क्षेत्र के परदवां गांव की महिमा पुत्री कुशलधर द्विवेदी ने बताया कि करीब दो साल पहले उसका विवाह सरायअकिल इलाके के जुगराजपुर निवासी अशोक से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुरालीजनों को समझाया, लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता की मानें तो हफ्ते भर पहले दहेजलोभियों ने उसकी पिटाई की। इसके बाद घर से निकाल दिया। मायके वालों ने एक दफा फिर समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी पति अशोक व उसके परिवार के ही छोटकू, मतिया, बीतान, विमलेश, बबली तथा सोनू आदि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में सरायअकिल इंस्पेक्टर प्रदीप राय का कहना है कि आरोपों की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें