रविवार को पश्चिमशरीरा में जेके चैरिटेबल संस्था कार्यालय में जिला क्षय रोग विशेषज्ञ डा.वीएल जायसवाल ने एक कार्यशाला का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया। क्षय रोग विशषज्ञ ने लोगों को डाट्स अपनाए जाने पर जोर दिया।
डाट्स अपनाओ, टीबी भगाओ के इस कार्यक्रम में जिले भर के सभी चिकित्सकों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर पीजीएम अजीत कुमार, नागेंद्र कुमार, अमर सिंह, अमित कुमार, कुलदीप कुमार आदि लोग मौजूद रहे।