फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का पालन कराने के नाम पर पब्लिक को परेशान न करें : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन का पालन कराने के नाम पर पब्लिक को परेशान न करें : डीएम
विज्ञापन

मंझनपुर (संवाद)। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और एसपी अभिनंदन सोमवार को भी पूरे दिन भ्रमण करते रहे। अधिकारियों ने भरवारी, समदा, ओसा, टेवां आदि कस्बों व गांवों में लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया। भरवारी में एसबीआई की शाखा पहुंचे। यहां ग्राहकों को फिजिकल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की सलाह दी। बैंक कर्मचारियों को भी इस बाबत जरूरी दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने चौराहों पर ड्यूटी में लगे जवानों से कहा कि अनावश्यक आवाजाही करने वालों के खिलाफ नि:संकोच कार्रवाई की जाए। ये भी कहा कि कार्रवाई से पहले सामने वाले से यह जरूर पूछ लिया जाए कि आखिर वह किस काम से घर के बाहर निकला है। संतोषजनक जवाब देने वालों को जाने दिया जाए। डीएम ने कहा कि लॉकडाउन का अनुपालन कराने के नाम पर आमजन को परेशान करने की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। ऐसी शिकायत मिली तो पुलिस कर्मचारियों को लाइन का रास्ता दिखा दिया जाएगा। डीएम-एसपी संबंधित कोतवालों को खबर किए बिना ही उनके क्षेत्र में गए थे। हालांकि उन्हें कहीं भी अव्यवस्था देखने को नहीं मिली।
विज्ञापन

××
बिना मास्क लगाए घर से निकले 24 लोग गिरफ्तार
मंझनपुर (संवाद)। पुलिस-प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी जिले के लोग बेपरवाही करने से बाज नहीं आ रहे हैं। सोमवार को बिना मास्क लगाए 24 लोग घरों के बाहर निकले। पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में लिखापढ़ी कर मुचलके पर सभी को रिहा भी कर दिया गया। कोखराज पुलिस ने चार, सैनी पुलिस ने दो और पश्चिमशरीरा पुलिस ने एक मामला दर्ज किया है। इन्हीं मामलों से संबंधित 24 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। वहीं दूसरी ओर एसपी अभिनंदन के निर्देश पर जिले की पुलिस ने 50 बैरियरों/नाकों पर 122 वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान 68 वाहनों का चालान कर दिया गया। 25 सौ रुपये शमन शुल्क भी वसूल किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें