फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते के काटने से मासूम की मौत

Tue, 19 May 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पइंसा (ब्यूरो)। सिराथू तहसील के मोगला गांव में कुत्ते के काटने से एक मासूम की सोमवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। महीने भर पहले खेत से लौटते से उसे कुत्ते ने काटकर लहूलुहान कर दिया था। मासूम की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बता दें कि माेंगला गांव निवासी रिंकू (10) पुत्र गनेश प्रसाद महीने भर पहले खेत से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसे कुत्ते ने काट लिया।
विज्ञापन


मासूम को लहूलुहान देख घर परिवार के साथ गांव के अन्य लोगों ने जान बचाते हुए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने एंटीरैबीज का इंजेक्शन देने के बाद उसे घर भेज दिया। बताया जा रहा है कि इधर कुछ दिनों ने मासूम का इलाज झाड़फूंक  से चल रहा था। सोमवार की सुबह हालत बिगड़ती देख परिजन जब तक उसे अस्पताल लेकर पहुंचते मासूम की सांसें थम चुकी थीं। बच्चे की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें