फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ओपीडी से गायब रहे डॉक्टर, प्राचार्य ने जारी किया नोटिस

Wed, 15 May 2024 05:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
12 तारिक के अंक में प्रका​शित खबर।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी के समय ओपीडी से गायब रहने वाले नौ चिकित्सकों को प्राचार्य ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। प्राचार्य का कहना है कि जवाब संतोषजनक न होने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में ओपीडी का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक है। मगर, यहां तैनात कुछ चिकित्सक समय से पहले ही अपनी कुर्सी छोड़ देते हैं। भले ही दर्द से बेहाल मरीज उपचार कराने के लिए खड़े हों।
अमर उजाला ने 11 मई को मेडिकल कॉलेज में पड़ताल की थी, तब ऐसी ही स्थिति देखने को मिली थी। इसमें नेत्र रोग विभाग, बाल रोग विभाग और हड्डी रोग विभाग की ओपीडी के बाहर खड़े मरीज डॉक्टरों का इंतजार कर रहे थे। जबकि, चिकित्सकों की कुर्सी खाली थी।
विज्ञापन

वहीं जनरल सर्जन के कक्ष का दरवाजा ही बंद था। यहां डॉक्टर तो दूर उनके बारे में बताने वाला कोई कर्मचारी भी नहीं था। 12 मई को अखबार में ‘चिकित्सक के बंद कक्ष और खाली कुर्सियों ने बढ़ाया मरीजों का दर्द’ शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके शुक्ला ने इसका संज्ञान लेकर हड्डी रोग विभाग के तीन, जनरल सर्जरी विभाग के तीन, बाल रोग विभाग के दो और नेत्र रोग विभाग के एक चिकित्सक को नोटिस जारी किया है। इनसे ओपीडी से गायब रहने का स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन


ड्यूटी के वक्त ओपीडी में न बैठने वाले चिकित्सकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर उचित विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. एसके शुक्ला-प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें