फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मां का आरोप-दहेज के लिए बेटी की हत्या कर फंदे पर लटकाया

Wed, 15 May 2024 05:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
महेवाघाट कोतवाली के डकशरीरा गांव में रूपा देवी की मौत पर गमजदा परिजन। संवाद
विज्ञापन
महेवाघाट के डकशरीरा गांव में मंगलवार सुबह कमरे के अंदर एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होने पर घर वाले रोने-बिलखने लगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मृतका की मां ने बेटी की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप उसके ससुरालियों पर लगाया है। मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

डकशरीरा गांव की लक्ष्मी देवी ने बताया कि उसकी बेटी रूपा देवी (26) की शादी तीन साल पहले गांव के ही गोलू के साथ हुई थी। उसके एक दो साल का बेटा व एक साल की बेटी है। लक्ष्मी देवी का आरोप है कि दहेज के खातिर आए दिन उसकी बेटी को ससुराल वाले मारते-पीटते थे। सोमवार रात ससुरालियों ने रूपा की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया।
मां ने आरोप ही नहीं लगाया बेटी की हत्या का मुकदमा दर्ज कराने को थाने जाकर तहरीर दी। थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्य का कहना है कि मृतका की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मौके का मुआयना कर जांच के बाद शव कब्जे में लिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


रूपा व गोलू ने किया था प्रेम विवाह
रूपा देवी व गोलू ने घरवालों की मर्जी के बगैर प्रेम विवाह किया था। हालांकि बाद में दोनों परिवारों ने शादी के लिए रजामंदी दे दी थी। तीन साल पहले दोनों की शादी हुई थी। हालांकि लक्ष्मी देवी का कहना है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर रूपा की हत्या की गई। ससुराली कितना दहेज मांग रहे थे, इसका तहरीर में स्पष्ट उल्लेख नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें