फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्ट अटैक से दोआबा के फौजी की मौत

विज्ञापन
Doaba's soldier died of heart attack - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
हार्ट अटैक से दोआबा के फौजी की मौत
विज्ञापन

सदर विधायक ने पीड़ित परिवार को दी सांत्वना
कनैली। केरल में ड्यूटी के दौरान जिले के एक फौजी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मंगलवार को जवान का शव पैतृक गांव भखंदा पहुंचा तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे सदर विधायक लालबहादुर ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली के भखंदा गांव निवासी दिनेश सिंह (35) पुज्ञ स्व. अंबर सिंह सेना में जेसीओ पद पर तैनात थे। इन दिनों दिनेश की तैनाती केरल में थी। रविवार को ड्यूटी के दौरान दिनेश की हालत बिगड़ गई। साथी जवानों ने उसका इलाज कराया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को साथी जवान दिनेश का पार्थिव शरीर लेकर गांव पहुंचे थे। जवानों ने बताया कि हार्ट अटैक के कारण दिनेश की मौत हुई है। इसे लेकर परिजनों में कोहराम है। दिनेश अपने पीछे पत्नी सुनीता व तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। घटना की जानकारी पर सदर विधायक लालबहादुर ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें