फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में जर्जर भवन और अस्थायी कक्षाओं में न हो पढ़ाई : बीएसए

Sat, 09 Aug 2025 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में हो रही बारिश को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) देवब्रत सिंह ने सभी स्कूलों के लिए एहतियातन आदेश जारी किए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी सरकारी या सहायता प्राप्त प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को जर्जर भवन, अस्थायी व कमजोर कक्षा में न बैठाया जाए। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और समस्त प्रधानाध्यापकों को सख्त चेतावनी दी कि वे विद्यालय परिसरों का भौतिक निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी स्कूल में भवन की हालत जर्जर, छतों से पानी टपक रहा है तो वहां कक्षा संचालन तत्काल बंद कर बच्चों को सुरक्षित स्थान पर भेजें। यदि किसी विद्यालय में लापरवाही बरती गई तो संबंधित प्रधानाध्यापक व बीईओ जवाबदेह होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें