बीआरसी मूरतगंज में काउंसलिंग के दौरान मौजूद दिव्यांग बच्चों के माता-पिता। स्रोत- शिक्षक
बीआरसी मूरतगंज में खंड शिक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को दिव्यांग बच्चों के माता-पिता की काउंसलिंग के तृतीय चरण का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बीईओ हिना सिद्दीकी ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के नियमित विद्यालय जाने व इनको कमजोर ना समझकर सामान्य बच्चों की तरह व्यवहार करने को प्रेरित किया जाना चाहिए। इसमें अभिभावकों की भूमिका महत्वपूर्ण हैं। वह अपने बच्चों को किसी से कमजोर न समझें। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा ने दिव्यांग बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। संदर्भदाता स्पेशल एजुकेटर राम बहादुर कुशवाहा, पंकज साहू, दिलीप कुमार वर्मा, आलोक कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।