फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी के घेराव की चेतावनी

Sun, 25 Oct 2015 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मूरतगंज। कस्बे के सराफा कारोबारी से शुक्रवार हुई लाखों रुपये के जेवर और पैसों की लूट को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। लोगों ने पुलिस को लुटेरों की धरपकड़ और माल बरामदगी के लिए दो दिन का समय दिया है। चेताया कि जल्द खुलासा नहीं होने बाजार बंद करके व्यापारी डीएम-एसपी का घेराव, धरना-प्रदर्शन को बाध्य होंगे। वहीं बदमाशों की धरपकड़ में रातभर पुलिस दबिश देती रही। कुछ संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में भी ले रखा है।
विज्ञापन


बता दें कि मूरतगंज कस्बे का रहने वाला विनोद कुमार सोनी सोने-चांदी का कारोबारी है। घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित दुकान बंद करके शुक्रवार शाम करीब 6.30 बजे वह घर जा रहा था। जैसे ही वह दुकान से तकरीबन 300 मीटर आगे बढ़ा, तभी बदमाश गोली मारकर उसके हाथ से जेवर, रुपयों से भरा बैग लूटकर भाग निकले। बैग में करीब चार किलोग्राम चांदी, 16 तोला सोने का गहना और करीब 50 हजार रुपये थे। सरेशाम कस्बे से व्यापारी को गोली मारकर लूटे जाने से सनसनी फैल गई।

सूचना पर एसपी, एएसपी आदि के साथ एसओजी भी पहुंची। रातभर पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी रही। इस दौरान पुलिस ने कसिया, सिहोरी आदि कई गांवों में बदमाशों की तलाश में दबिश भी दी। पूछताछ के लिए कुछ संदिग्धों को पुलिस ने उठाया भी है। लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस लुटेरों का सुराग नहीं लगा सकी थी। वहीं शनिवार को व्यापारी नेता रमेश अग्रहरि आदि मूरतगंज व्यापारी के घर गए। कस्बे में बैठक करके व्यापारी सुरक्षा में की जा रही लापरवाही पर गुस्सा जताया। व्यापारियों ने पुलिस अफसरों को लुटेरों की धरपकड़ और लूटे गए माल की बरामदगी के लिए दो दिन का वक्त दिया है। रमेश अग्रहरि ने कहाकि यदि सोमवार तक बदमाश गिरफ्तार नहीं होते हैं, तो बाजार बंद करके व्यापारी जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन को मजबूर होंगे। इस मौके पर देव नारायण कुशवाहा, जवाहरलाल केसरवानी, मुकेश कुमार, नसीम अहमद, रविकांत, अरविंद केसरवानी, शैलेंद्र गुप्ता, ओपी गुप्ता, मिठाईलाल, वेदप्रकाश सोनी, नौशाद अहमद, बृजेश साहू, अनूप केसरवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें