फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 लेखपालों के सेवा समाप्ति की तैयारी, जारी की गई नोटिस

विज्ञापन
dm sen to notice lekhpal - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
मंझनपुर। एफआईआर और निलंबन के बाद भी बुधवार को लेखपाल संघ डायट मैदान पर कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे धरनारत रहा। लेखपालों ने साफ चेताया कि प्रशासन के किसी भी दबाव में उनका संगठन झुकने वाला नहीं है। मांगे पूरी नहीं होने तक आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा।इससे नाराज प्रशासनिक अधिकारी अब 70 लेखपालों की सेवा समाप्त करने की तैयारी कर रहे हैं। एडीएम ने बताया कि संबंधित लेखपालों को नोटिस जारी की जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को डायट मैदान में आयोजित धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष रोशनलाल यादव ने कहा कि शासन स्तर से लंबित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपाल बीते एक सप्ताह से धरना प्रदर्शन कर रहे है। सरकार कई बार आश्वासन दे चुकी है मगर अभी तक सार्थक पहल नहीं की गई। सरकार केवल झूठे आश्वासन के अलावा कुछ नहीं कर रही है। लिहाजा मांगे पूरी नहीं होने तक लेखपाल संघ संघर्ष करता रहेगा। उधर लेखपालों की हड़ताल से प्रभावित हो रहे कामकाज को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने गंभीरता से लिया है। डीएम के निर्देश पर मंगलवार को आठ लेखपालों के खिलाफ एफआईआर और निलंबन की कार्रवाई कर दी गई थी।
अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि अब 70 लेखपालों के खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए नोटिस दी जा रही है। जिन लेखपालों की सेवा समाप्त होगी। उनमें जिला व तहसील स्तर के पदाधिकारी है। इसके अलावा अलावा प्रोवेशन न पूरा करने वाले लेखपाल भी शामिल हैं। धरने में तहसील अध्यक्ष सुरेश सिंह, तहसील महामंत्री को कन्हई लाल त्रिपाठी बसंतलाल, अवधेश, धर्मराज, शिवनारायन, सरफराज आदि मौजूद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें