डीएम ने 70 शिक्षकों को किया सम्मानित
मंझनपुर। सरसवां ब्लॉक के लौधना प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को जिलास्तरीय शैक्षिक उन्नयन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों ने बुनियादी शिक्षा में सुधार पर मंथन किया। बाद में डीएम ने 70 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यशाला में आयोजक मंडल द्वारा चयनित 70 शिक्षकों ने हिस्सा लिया। प्रोजेक्टर से टीचर लर्निंग मेटेरियल, रंगोली, पौधरोपण आदि के महत्व पर अपने तर्क दिए गए। कार्यशाला में चित्रकूट के शिक्षक राजकुमार शर्मा के टीएलएम स्टॉल एवं मेजबान विद्यालय लौधना के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। मुख्य अतिथि डीएम ने मिशन शिक्षण संवाद के शिक्षक पंकज सिंह, राज्य पुरस्कार प्राप्त हरिओम सिंह, दीप नारायण मिश्र, शंकर दयाल समेत 70 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यशाला में बीएसए स्वराज भूषण त्रिपाठी के साथ ही सभी खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।