फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले 18 बीएलओ को डीएम ने किया सम्मानित

Tue, 02 Dec 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
बीएलओ को प्रश​स्ति पत्र देते डीएम डॉ. अमित पाल सिंह - प्रशासन
विज्ञापन
मंझनपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को सोमवार को सम्मानित किया गया। डीएम डॉ. अमित पाल ने सभी बीएलओ को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनके मेहनत और समर्पण की सराहना की।
विज्ञापन


सम्मानित होने वालों में सहायक अध्यापक संदीप कुमार, दिलीप कुमार, चंद्रजीत सिंह, नागेश्वर सिंह, विजय प्रकाश, संदीप निषाद, निरंजन सिंह, अनुपमा देवी, अतुल कुमार, अतुल चौधरी, तिलक चंद्र, संजय सिंह यादव, राकेश कुमार, ललित कुमार, शिवभान, अखिलेश कुमार, रोहित कुमार, शिव कुमार तथा अरविंद कुमार शामिल रहे।

डीएम ने कहा कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण और अद्यतन में बीएलओ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। समयबद्ध ढंग से शत-प्रतिशत कार्य पूरा करना उनकी दक्षता और जिम्मेदारी का परिचायक है।
विज्ञापन


इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मंझनपुर सुखलाल प्रसाद वर्मा उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बीएलओ को आगे भी इसी उत्साह और निष्ठा के साथ निर्वाचन कार्य में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें