फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: डीएम ने माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Fri, 15 Aug 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा और समाज कल्याण विभाग में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाएं 15 सितंबर तक हर हाल में पूका किया जाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट के एनआईसी सभागार में प्रोजेक्ट अलंकार की समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने यूपी सिडको के अधिशासी अभियंता को राजकीय विद्यालयों में बाउंड्रीवॉल का निर्माण समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए। वहीं, बैठक में अनुपस्थित रहने पर सीएनडीएस के अधिशासी अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष, एकेडमिक ब्लॉक और कंप्यूटर लैब निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने सहायक अभियंता, यूपीसीएलडीएफ का वेतन रोकने और जिला समन्वयक का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तय समय सीमा में कार्य पूरा न होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में ट्रांजिट हॉस्टल और अन्य निर्माण कार्यों के लिए भी उन्होंने श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर 15 सितंबर तक कार्य पूर्ण कर हैंडओवर करने के आदेश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने किया विक्रय विलेख का सत्यापन

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सहायक आयुक्त (स्टांप) व उप निबंधक के साथ उच्च मूल्य के विक्रय विलेखों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौजा कैमा, धाता से सिराथू मार्ग पर स्थित 165 वर्गमीटर व्यावसायिक भूमि को देखा। जांच में स्टांप शुल्क व मूल्यांकन सही मिला। वहां किसी प्रकार की कमी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें