कंपोजिट विद्यालय मुकीमपुर में शिक्षा की गुणवत्ता परखते डीएम। स्रोत- प्रशासन
डीएम मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को कंपोजिट विद्यालय मुकीमपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की गुणवत्ता को देखा। एमडीएम मानक के अनुरूप मिला। उन्होंने प्रधानाध्यापक को व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि बच्चों को मानक के अनुरूप भोजन दिया जाए। इसके अलावा उन्होंने छात्र रजिस्टर को देखा। इसके बाद सातवीं कक्षा में पहुंच कर पठन-पाठन का कार्य देखा। साथ ही बच्चों से गणित के कई सवाल पूछे। उन्होंने अंग्रेजी की पुस्तक पढ़वाकर शिक्षा की गुणवत्ता परखी। डीएम पठन-पाठन के कार्य से संतुष्ट दिखे। प्रधानाध्यापक ने बताया कि दो कमरों की मरम्मत का काम मंगलवार से शुरू हो जाएगा।