फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम एसपी ने की चेकिंग

विज्ञापन
dm and sp checked the lockdown - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
मेरे सामने बातें मत बनाइये... मुझे भटकाइये भी नहीं। बस इतना बताइये कि आप बाहर क्यों निकले। बुधवार को डीएम-एसपी कनवार बार्डर पर वाहन चालकों से इतना ही सवाल कर रहे थे। संतोषजनक जवाब मिलने पर जाने देते थे। अन्यथा की स्थिति में मातहतों को कार्रवाई का निर्देश देते थे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व एसपी अभिनंदन बुधवार को सुबह ही भ्रमण पर निकल पड़े। अधिकारियों ने मंझनपुर, समदा, भरवारी, कोखराज, सैनी, अजुहा, मूरतगंज, पूरामुफ्ती, मनौरी, चायल, पिपरी, तिल्हापुर, बेनीराम कटरा, म्योहर, करारी, ओसा आदि कस्बों व गांवों में जाकर लॉक डाउन की स्थिति का जायजा लिया। कारोबारियों से बात करके उनसे निर्धारित मूल्य पर ही खाद्य सामग्रियां बेचने के लिए कहा। आम लोगों से कहा कि कोई कालाबाजारी अथवा ओवररेटिंग करता है तो इसकी जानकारी पुलिस को दी जाए। पुलिस दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। भ्रमण करते हुए दोनों अफसर कनवार बार्डर पहुंच गए। यहां वाहन चालकों को रोककर उनसे घर के बाहर निकलने का कारण पूछा। एहतियात बरतने की नसीहत दी। सुरक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिया कि बिना चेकिंग के किसी को भी गुजरने नहीं दिया जाए। चेताया कि मनमानी करने पर कार्रवाई की जाएगी।

dm and sp checked the lockdown- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें