फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल-कॉलजों में रही दीपावली की धूम

विज्ञापन
Diwali celebrated in school-colleges - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
स्कूल-कॉलजों में रही दीपावली की धूम
विज्ञापन

स्कूलों में की गई लक्ष्मी-गणेश की पूजा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। दीपोत्सव को लेकर शुक्रवार को स्कूल-कॉलेज में पर्व की धूम रही। शिक्षकों के साथ ही बच्चों ने भगवान गणेश-लक्ष्मी की पूजा की। इसके बाद विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों ने तेज आवाज वाले पटाखे और धुआं रहित आतिशबाजी काका संकल्प दिया। साथ ही स्कूल संचालकों ने पटाखा जलाते वक्त सावधानी बरतने की सलाह दी।
--
कौशाम्बी प्रेसीडेंसी स्कूल एंड कॉलेज में डांडिया खेला
मंझनपुर। केपीएस व किड्जी भरवारी में धनतेरस व दीपावली का शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में केपीएस की प्रधानाचार्या सीमा पवार ने गणेश-लक्ष्मी की पूजन की। स्कूल के बच्चों ने रंगोली व तोरण मिट्टी के दीपक से परिसर को सजाया था। स्कूल के स्टाफ ने बच्चों के साथ डांडिया खेला। कार्यक्रम के बाद बच्चों को प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन

---
एनडी कॉन्वेंट में मनाया गया दीपावली महोत्सव
मंझनपुर। एनडी कॉन्वेंट स्कूल एंड कॉलेज में शुक्रवार को दीपावली मनाई गई। रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल प्रबंधन की तरफ से विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य मयंक मिश्रा त्योहार की जानकारी दी। बताया कि प्रभु श्रीराम जब रावण का दहन करके अयोध्या लौटे तो वहां के नगर वासियों ने स्वागत में दीप जलाया था। इस मौके पर आरपी चतुर्वेदी, संचिता गुप्ता, सुमन कुशवाहा, निशी जायसवाल, पवन त्रिपाठी, अभिमन्यु पांडेय, नवीन त्रिपाठी, विजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
एसपी मौर्य उमावि में मनाया गया पर्व
मंझनपुर। एसपी मौर्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल हर्रायपुर में दीपावली मनाई गई। स्कूल के चेयरमैन संदीप कुमार मौर्या ने बच्चों को पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर दीपक सिंह, प्रमोद कुमार, उमाकांत साहू, रामसिंह, नीरज, मनोज कुमार, महरोज फात्मा, ज्योति, वर्षा, दिव्या, रेखा, स्तुति, सविता, दीना, गीता, बबलू, महेंद्र, गौकरन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें