फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी का विरोध करने पर दिव्यांग महिला को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़खानी का विरोध करने पर दिव्यांग महिला को पीटा
विज्ञापन

कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार शाम हुई घटना
बारा। कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार शाम छेड़खानी का विरोध करने पर पड़ोस के दबंग ने दिव्यांग महिला की पिटाई कर दी। सूचना पाकर पहुंची यूपी-100 पुलिस खानापूर्ति करके लौट गई।
विज्ञापन

कौशाम्बी इलाके की एक महिला दिव्यांग है। उसके पति की मौत हो चुकी है। लोगों से मांगकर किसी तरह अपना और बच्चों का पेट पालती है। पीड़िता की मानें तो गुरुवार शाम वह भीख मांगकर लौट रही थी। गांव पहुंचते ही पड़ोसी युवक ने छेड़खानी शुरू कर दी। वह अश्लील बातें करने लगा। इसका विरोध करने पर आरोपी ने पिटाई कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। पीड़िता का आरोप है कि उसके दामाद की सूचना पर यूपी-100 पुलिस मौके पर आई थी, लेकिन कोई कार्रवाई किए बिना ही लौट गई। जबकि पुलिस के सामने भी आरोपी अपशब्द कह रहा था। कोतवाली पुलिस भी तहरीर दिए जाने के बावजूद कार्रवाई करने से बच रही है। मामले में कौशाम्बी कोतवाल इंद्रदेव प्रसाद का कहना है कि मामूली बात पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें