फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चायल के पांच गांवों में पीएम आवास आवंटन में गड़बड़ी

Mon, 22 Jan 2018 12:56 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल ब्लॉक के पांच गांवों में प्रधानमंत्री आवास योजना के आवंटन में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की शिकायत व डीएम के निर्देश पर सीडीओ ने जांच बैठाते हुए अफसरों को नामित कर दिया है। जांच अधिकारियों को लाभार्थियों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश सीडीओ ने बीडीओ चायल को दिया है।
विज्ञापन


चायल ब्लॉक के फरीदपुर सुलेम, शेखपुर रसूलपुर, सिंहपुर, जलालपुर शाना व कठरा गांव में वित्तीय वर्ष 16-17 व 17-18 में आवंटित प्रधानमंत्री आवास के पात्रता चयन में गड़बड़ी की शिकायत डीएम मनीष कुमार वर्मा को लगातार मिल रही थी। ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी हीरालाल को जांच कराते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया है। डीएम के निर्देश पर सीडीओ ने पांचों गांवों के जांच अधिकारी नामित कर दिए हैं।

इतना ही नहीं उन्होंने बीडीओ चायल को निर्देशित किया है कि वह जांच टीम को ग्रामसभावार पीएम आवास लाभार्थियों की सूची उपलब्ध करा दें। सीडीओ द्वारा जांच बैठाए जाने के बाद संबंधित ग्राम प्रधानों व पंचायत सेक्रेट्रियों में हड़कंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें